पूज्य सिन्धी पंचायत और वैशाली नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन की और से राजीव दत्ता को साहित्य भेंट कर स्वागत किया गया

अजमेर 15 अप्रेल 2026 पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर और वैशाली नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के पदाधिकारियो ने राष्ट्रीय खो खो संघ के अध्यक्ष और लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिडला के ओएसडी विशेषाधिकारी राजीव दत्ता को साहित्य भंेट करके और शिष्टाचार भेट करके सम्मानित किया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य भेट करके मोतियो की माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर वैशाली नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के द्वारा समस्त क्षेत्रो के व्यापारियो के हितो के लिए निरन्तर कार्य किये जाते है।मूरजानी ने बताया कि व्यापारी वर्ग बिना जाति मजहब के भेद भाव किये व्यापार करने को ही अपना धर्म ओर मजहब समझते है।इस अवसर पर पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,लोढा मार्केट के जगदीश मूलचन्दानी,जशन वरलानी,गोविन्द लालवानी एवं अन्य सम्मलित थे।राजीव दत्ता ने मोतियो की माला पहनाकर वैशाली नगर के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी की कार्यशैली की सराहना भी की।

+