समाजिक दर्पण न्यूज का गुरूवार को सर्वधर्म प्रतिनिधियो के द्वारा किया शुभारम्भ
अब्दुल क़ादिर
अजमेर 02 जुलाई 2026, समाचारो की निष्पक्षता व जनकल्याण की खबरो से ही समाचार पत्र की लोगो में विश्वस्नीयता बनती है।किसी भी समाचार को समाचार के नजरिये से देखते हए उस समाचार को बनाने व प्रकाशित करने से समाज में उसकी साख बनती है और उसका दीर्धकालीन प्रभाव पडता है।उपरोक्त विचार सामाजिक दर्पण न्यूज के उदधाटन के अवसर पर एडवोकेट वाहेदा चिश्ति ने व्यक्त करते हुए बताया कि सामाजिक दर्पण न्यूज ने आज सर्वधर्म के वरिष्ठ पत्रकारो को जोडकर जो सराहनीय कार्य किया है ख्वाजा गरीब नवाज की नगरी व जगत पिता ब्रम्हाजी की नगरी से हम इसके उंचाईयो पर पहुचने की दुआ करते है।वरिष्ठ पत्रकार नियुक्त होने वाले राधास्वामी सन्त मत विचार रमेश लालवानी ने बताया कि समाचारो का एक पक्षीय पहलू दिखना निष्पक्षता की श्रेणी में नही आता हैं।लालवानी ने बताया कि सामाजिक दर्पण के सम्पादक अब्दुल कादिर मुल्तानी समाचारो को समस्त धर्मों को स्थान प्रदान करते हुए सामंजस्य बनाकर समाचारो के प्रकाशन का कार्य करते है।सम्पादक अब्दुल कादिर ने रमेश लालवानी बदरूद्वीन कुरेशी एवं दो अन्य के नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए पहचान आईडी भी प्रदान करते हुए माल्यार्पण करते हुए व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं प्रदान की।अब्दुल कादिर ने सर्वधर्म प्रतिनिधियों एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,दादा भगवान विचारक रणवीर सैनी,श्रीमती कुशाल जैन,राजेन्द्र मूरजानी,मौहम्मद इकबाल,श्रीमती सुनीता चौधरी,श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल,सुरेश तम्बोली,शराफत हुसेन घोसी,रियाजुद्वीन कुरेशी,हुसैन मियां सहित अन्य से सहयोग की अपेक्षा की।सबने नव नियुक्त पत्रकारों सम्पादक अब्दुल कादिर,वरिष्ठ पत्रकार रमेश लालवानी और पत्रकार बदरूद्वीन कुरेशी को शुभकमनाऐं प्रदान की।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 02 July 2026
- Total Views:- 670
