रतलाम में बड़ा हादसा टला: ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने तुरंत बंद किया मार्ग
अब्दुल कादर रतलाम, 26अप्रैल,मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब रतलाम-शिवगढ़-बाजना राज्य मार्ग पर पलसोढ़ी के पास स्थित ओवरब्रिज अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर तुरंत ब्रिज पर आवागमन बंद कर दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पास से गुजर रही आठ लेन हाईवे के बैरिकेड्स हटाकर वैकल्पिक मार्ग शुरू किया। इस अस्थायी व्यवस्था से वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई, जिससे आमजन को राहत मिली। मौके पर पोकलेन और जेसीबी मशीनों के साथ तकनीकी टीम पहुंच चुकी है, और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 April 2026
- Total Views:- 636
