अजमेर में हाजी निसार मोहम्मद का हुआ ऐतिहासिक स्वागत, हज्जे बैतूल्लाह से लौटने पर मुल्तानी समाज ने किया इस्तकबाल,
संपादक, अब्दुल क़ादिर मुल्तानी,
अजमेर,13 जून,हज्जे बैतूल्लाह और मुकद्दस ज़ियारतों की सआदत हासिल कर अजमेर लौटे मुल्तानी बिरादरी के बुज़ुर्ग पंच हाजी निसार मोहम्मद साहब एवं एहलिया हज्जानी साहिबा का मुल्तानी समाज की ओर से भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर 'दी मुस्लिम मुल्तानी आहंग्रान पंचायत समिति (रजि.) अजमेर' की और से साफा पहना कर हार पहना कर स्वागत किया वहीं मुल्तानी समाज के लोगों ने भी फूल-मालाओं, गुलपोशी और गर्मजोशी से इस्तकबाल करते हुए हाजी साहब का सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें हज की मुबारकबाद पेश की तथा उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की दुआ की।
कार्यक्रम में मुल्तानी पंचायत के सेक्रेटरी अब्दुल क़ादिर मुल्तानी ने बताया कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और हाजी निसार मोहम्मद साहब ने पवित्र स्थलों की ज़ियारत कर समाज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने देश, प्रदेश,अजमेर शहर तथा समस्त मानवता की अमन, शांति,भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं कीं।
मुल्तानी समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित स्वागत समारोह सौहार्द, एकता और धार्मिक आस्था का अनुपम उदाहरण बना। समाज के लोगों ने हाजी निसार मोहम्मद साहब से हज यात्रा के अनुभव भी सुने और उनसे दुआओं की दरख्वास्त की।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हाजी साहब को हज की मुबारकबाद देते हुए उनके सम्मान में आयोजित इस ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम की सराहना की।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 13 June 2026
- Total Views:- 782
