दीपावली पर अजमेर में 6 से 8 नवंबर तक विशेष ट्रैफिक प्लान: इन मुख्य मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, जानें पार्किंग की पूरी व्यवस्था

​अजमेर: धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर बाजारों में खरीदारी के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने और सुचारू यातायात के लिए यातायात पुलिस अजमेर ने 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार यह व्यवस्था सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। ​त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए बाजार निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी और पार्किंग प्लान जरूर जान लें: ​इन मार्गों पर चौपहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा पूरी तरह बंद (नो-एंट्री जोन) ​(इन मार्गों पर केवल दोपहिया वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी) ​आगरा गेट चौराहा से गणेश मंदिर: दोपहिया वाहनों के अलावा सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध। ​कोतवाली गेट से गोल प्याऊ: केवल दोपहिया वाहन ही जा सकेंगे। ​चूड़ी बाजार से गोल प्याऊ: दोपहिया के अलावा अन्य सभी वाहनों पर रोक। ​गांधी भवन से मदार गेट: सभी चौपहिया व भारी वाहनों का प्रवेश बंद। ​क्लॉक टावर से मदार गेट: प्रवेश निषेध। ​क्लॉक टावर से जैन नमकीन की तरफ: वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। ​जीसीए चौराहा से केसरगंज: सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ​चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल ​शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए क्षेत्रवार पार्किंग तय की गई है: ​वैशाली नगर व शास्त्री नगर से आने वाले वाहन: सुभाष उद्यान के सामने 'महादेव का ढाबा' पार्किंग। ​फॉयसागर रोड से आने वाले वाहन: रामप्रसाद घाट पार्किंग। ​जयपुर रोड व बस स्टैंड से आने वाले वाहन: पटेल मैदान, टी.बी. हॉस्पिटल के सामने तथा खाईलैंड पार्किंग। ​अलवर गेट व श्रीनगर रोड से आने वाले वाहन: गांधी भवन, रेलवे स्टेशन पार्किंग एवं मोईनिया पार्किंग। ​ब्यावर रोड से आने वाले वाहन: हजारी बाग, जी.सी.ए. चौराहा के पास एवं मोईनिया पार्किंग। ​दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग ​आमजन अपने दोपहिया वाहन खाईलैंड मार्केट पार्किंग, पशु चिकित्सालय पार्किंग एवं एलिवेटेड पुलिया के नीचे निर्धारित पिलरों के पास पार्क कर सकेंगे। ​व्यापारियों के लिए विशेष निर्देश ​पुरानी मंडी, नया बाजार व चूड़ी बाजार के व्यापारी: अपने वाहन पशु चिकित्सालय परिसर के अंदर ही पार्क करें। ​केसरगंज व पड़ाव क्षेत्र के व्यापारी: अपने वाहनों की पार्किंग मोईनिया पार्किंग के अंदर सुनिश्चित करें। ​यातायात शाखा अजमेर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

+