भगत कंवरराम के स्मृति दिवस के अवसर पर श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी द्वारा मुक्तिधाम में किये पांच पंखे भेंट
अजमेर 01 नवंबर 2026 महान संत सतगुरु संत कंवरराम जी की जयंती के पावन अवसर पर श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी (रजि.) के तत्वावधान में सोसाइटी ने में सेवा कार्य का आयोजन किया गया।श्री सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत सोसायटी के अध्यक्ष प्रेम मंगलानी ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस अवसर पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष दीपक रामचंदानी एवं नरेश रामचंदानी ने पिता श्री की स्मृति में मुक्तिधाम में कूलसन कंपनी के पांच पंखे भेंट किए।उनके इस सेवा कार्य का उद्देश्य मुक्तिधाम में आने वाले लोगों को सुविधा प्रदान करना एवं अपने पिताजी की स्मृति को समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से चिरस्थायी बनाना रहा।इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने रामचंदानी परिवार के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की तथा कहा कि संत कंवरराम जी की जयंती पर सेवा और परोपकार के ऐसे कार्य करना उनके आदर्शों एवं मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।इस अवसर पर भगत कंवरराम को नमन करके उनकी सेवाओ को याद किया गया।कार्यक्रम में बाबूभाई वासवानी, प्रेम मंगलानी, सुनील मोतियानी, नरेश रामचंदानी, वासुभाई, चंदू मुरजानी, भावेश गंगवानी सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 November 2026
- Total Views:- 381
