न्यायालय श्री मान विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो अजमेर ने पॉक्सो के आरोपी को किया बरी

अजमेर। विशिष्ट न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) न्यायालय, अजमेर ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी मनीष मुन्दोटिया को दोषमुक्त (बरी) करने का आदेश दिया है। ​बचाव पक्ष के अधिवक्ता अलादीन खान चीता और मोईनुद्दीन चीता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी ने पुलिस थाना बोराड़ा में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री, जो राजकीय माध्यमिक विद्यालय बोराड़ा में कक्षा 9वीं की छात्रा है, दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से लौटने के बाद ट्यूशन जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। ​पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। करीब एक महीने बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जयपुर के बगरू इलाके से आरोपी मनीष मुन्दोटिया के कब्जे से नाबालिग को दस्तयाब किया था। उस समय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया था कि आरोपी उसे अलग-अलग होटलों में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी इन वीडियो-फोटो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। ​मामले के विचारण (ट्रायल) के दौरान आरोपी मनीष मुन्दोटिया की ओर से एडवोकेट अलादीन खान चीता और मोईनुद्दीन चीता ने पैरवी की। बचाव पक्ष की दलीलों और साक्ष्यों पर गौर करते हुए माननीय न्यायालय ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया और बरी करने के आदेश जारी किए।

+