पॉक्सो एक्ट के आरोपी को राजस्थान उच्च न्यायालय से मिली जमानत

अजमेर/जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी दारा सिंह को जमानत दे दी है। इस मामले की सुनवाई राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश संगीता शर्मा की अदालत में हुई। मामले की जानकारी देते हुए आरोपी के अधिवक्ता अलादीन खान चीता एवं मोईनुद्दीन चीता नोसर ने बताया कि पीसांगन निवासी दारा सिंह के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने थाना पीसांगन में शिकायत दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी परिवार सहित खरीदारी के लिए अजमेर गया हुआ था और उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने मौका पाकर घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता से पूछताछ के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई, जिस पर उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाया था। एफआईआर संख्या 74/2026 से जुड़े इस मामले में शुरुआत से ही आरोपी दारा सिंह की ओर से अधिवक्ता अलादीन खान चीता एवं मोईनुद्दीन चीता नोसर ने पैरवी की। न्यायालय में दोनों पक्षों की दलीलों एवं उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने के बाद न्यायाधीश संगीता शर्मा ने आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए।

+