उदय अकादमी कांउसिल-नागपुर की राजस्थान इकाई की कार्यकारिणी के पुनः गठन हेतु विचार विमर्श, सिंधी भाषी को कार्यकारिणी में सम्मिलित हेतु प्रस्ताव

अजमेर 15 अप्रेल 2026 उदय अकादमी कांउसिल-नागपुर पंजीकृत के महासचिव प्रताप देवानी ने अपने पत्र दिनांक 14 अप्रेल 2026 के माध्यम से गुजरात इकाई के अध्यक्ष के पद पर पुनः गोविन्द मेलवानी,राजस्थान इकाई के अध्यक्ष के पद पर पुनः रमेश दतवानी, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष के पदा पर मोहन नागवानी को नियुक्त किया गया है।राजस्थान इकाई की कार्यकारिणी के पुर्न गठन हेतु अध्यक्ष रमेश दतवानी ने निवर्तमान महासचिव रमेश लालवानी के साथ हरि ओम काॅलोनी चन्द्रवरदाई नगर स्थित उनके कार्यालय में विस्तार से विचार विमर्ष किया और उदय अकादमी के यूपीएससी की प्रतियोगिता परीक्षाआंे में युवाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करते के लिए उदय अकादमी के प्रतिनिधियो को जोडने के लिए इच्छुक सेवा भावी सिन्धी भाषियो को जोडने हेतु उनके विचार भी आमंत्रित किये गये है।निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र ज्ञानी ने भी सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि पूव्र में गठिन कार्यकारिणी में वंचित रह गये क्षेत्रो को भी वर्तमान में नव गठित कार्यकारिणी के प्राथमिकता से अवसर प्रदान किये जायेंगे।नव नियुक्त अध्यक्ष रमेश दतवानी ओर निवर्तमान महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि आगामी दिनो में जयपुर के अमरापुर स्थान के प्रेम प्रकाश मण्डलाचार्य अध्यक्ष सन्त स्वामी भगत प्रकाश के मार्ग दर्शन में जयपुर में निवर्तमान उपाध्यक्ष सी.पी.खेतानी के संयोजन में सिन्धी भाषी युवाआंे के लिए यूपीएससी प्रतियोगितओ में रूचि रखने वाले सिन्धी भाषियांे के लिए मार्गदर्शन सेमीनार आयोजन करके और किशन गढ में भी सेमीनार आयोजन करने पर विचार विमर्श किया गया।

+