बीसलपुर लबालब फिर भी स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर में पीने के पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नही

अजमेर 15 अप्रैल,2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो ने मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर में पेयजल के अनेक दावो के बावजूद पेयजल की उचित दबाव से आपूर्ति नही किये जाने और बहुत ही कम दबाव से पेयजल की आपूर्ति किये जाने और चार दिनो से भी पेयजल की आपूर्ति नही किये जाने पर रोष प्रकट किया है।महासंघ के उपाध्यक्ष किशन पारीक और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी,जलदाय मंत्री सरुेशसिंह रावत,राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,सम्भागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौर और जिलाधीश लोक बंधु से मांग की है कि गर्मी के मौसम के प्रारम्भ होने के अवसर पर ही पानी की किल्लत हो गई है।चन्द्र वरदाई नगर के हरि ओम काॅलोनी क्षेत्र में भी चार दिनो से पेयजल आपूर्ति नही की गई है।श्रीमती रामीदेवी लालवानी,इन्द्राज कुमार कसाना,श्रीमती वर्षा गंगाराम दुहिलानी,राजेश विजयवर्गीय,राकेश सेन,महावीर सेन,संजय लालवानी आदि ने रोष प्रकट कया है।लालवानी ने बताया कि स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर में पेयजल लाइनांे की नियमित पेट्रोलिंग,अवैघ कनैक्शनांे ,बूस्टरांेे,पेयजल लाईन से छेडछाड करने वालो के विरूद्व ठोस कानूनी कार्यवाही करवाने,पेयजल की नियमित 24 धण्टे आपूर्ति करवाने,वर्षा ऋतु में पानी के व्यर्थ बह जाने को रोकने के लिए उचित स्टाॅक करवाने के प्रबंध करवाने की व्यवस्था की मांग की है।महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि बीसलपुर बांध में जरूरत के अनुसार और क्षमता से अधिक पानी की आवक हो चुकी है इसको देखते हुए पानी की नियमित आपूर्ति की जाये।श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,मानमल गोयल,किशन पारीक,किशोर टेकवानी,चेतन सैनी,गोविन्द लालवानी,रामलाल खीची,दीपक सोनी,विजय खेमानी,महासचिव रमेश लालवानी,आननद भडाणा,विजय गोयल,आशीष शर्मा,सरदार भजन सिंह सलूजा एवं अन्य ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और अन्य सम्बंधितो से मांग की है कि लोक कल्याणकारी सरकार पानी को व्यर्थ बहाने के बजाय अपने नागरिको को पेयजल की उचित आपूर्ति नियमित करने के प्रबंध करावे।बरसात के पानी के उचित प्रबंध एवं स्टोरेज की व्यवस्था के प्रबंध करवाने की मांग की है।

+