राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में एस एम अकबर प्रदेश संयोजक नियुक्त,

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई। इस अवसर पर अजमेर के एस.एम. अकबर को प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार द्वारा माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने एस.एम. अकबर को संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इस मौके पर एस.एम. अकबर ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे , राहुल गाँधी , प्रियंका गांधीजी वाड्रा , सचिन पायलट , इमरान प्रतापगढ़ी , गोविन्द सिंह डोटासरा , टीका राम जुली सहित अन्य नेताओं का धन्यवाद जताया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल, प्रदेश महामंत्री स्वर्णिम चतुर्वेदी और जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।

+