श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर की कार्यसमिति की बैठक संपन्न,शोभा यात्रा स्वागत व नाम पट्टीका हेतु निर्णय

अब्दुल क़ादिर अजमेर 15 अप्रैल श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर के पदाधिकारियों व कार्यसमिति की बैठक संस्था के सह संरक्षक श्री ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले के आतिथ्य व संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में केसर रेस्टोरेंट, सिने वर्ल्ड के पास, अजमेर में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये l संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव अजय अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के प्रारंभ में संस्था के सह संरक्षक ओमप्रकाश गर्ग, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल, हनुमान दयाल बंसल, मनमोहन गोयल चांवल वाले व राजेंद्र प्रसाद मित्तल ने श्री अग्रसेन भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारम्भ किया l उसके पश्चात महासचिव अजय अग्रवाल द्वारा कार्यकारिणी की गत बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन किया गया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया l शैलेंद्र अग्रवाल ने अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा संस्था को आवंटित जमीन की वर्तमान स्थिति के बारे में तथा इसके लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया l बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलने का निर्णय लेते हुए इस संबंध में आगे कार्यवाही हेतु एक ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले के संयोजन में एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें हनुमान दयाल बंसल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल व जंवरीलाल बंसल को शामिल किया गया l कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल ने 4 जनवरी को आयोजित संस्था के कार्यक्रम का लेखा जोखा प्रस्तुत किया l बैठक में विचार विमर्श कर अजमेर के सभी अग्रवाल बंधुओं के निवास स्थान पर "जय अग्रसेन" लिखी हुई नाम पट्टिका लगाने का निर्णय भी लिया गया तथा श्री श्याम प्रेम मंडल मदार गेट द्वारा 27 अप्रैल को निकाली जाने वाली श्री श्याम बाबा की भव्य शोभा यात्रा व निशान यात्रा का संस्था की और से नया बाजार में स्वागत करने का भी निर्णय लिया गया तथा संस्था सदस्यों से 27 अप्रैल को शोभा यात्रा व 28 अप्रैल को मदार गेट पर आयोजित विशाल भजन संध्या में शामिल होने का आग्रह किया गया l बैठक में क्षेत्रपाल हॉस्पिटल व संस्था के मध्य हुए एमओयु की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस एमओयू के तहत अब संस्था के कोई भी सदस्य क्षेत्रपाल हॉस्पिटल में जाँच या इलाज कराते हैं तो उन्हें विशेष छुट प्रदान की जायेगी ले इस अवसर पर संस्था सह संरक्षक ओमप्रकाश गर्ग द्वारा अपने उद्बोधन में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था की गतिविधियों में सहयोग प्रदान करते रहने का आव्हान किया l संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव अजय अग्रवाल ने आज की मीटिंग के संयोजक योगेश अग्रवाल, एस एन मोदी, आशीष गोयल, सतीश कुमार गोयल व सुनील गोयल का आभार व्यक्त किया l बैठक में संस्था सह संरक्षक ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल, सह सचिव प्रवीण अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव राजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, हनुमान दयाल बंसल, मनमोहन गोयल चांवल वाले, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, के जी गोयल, नंदकिशोर गर्ग, अनिल बाड़मेरी, योगेश अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, गोविंद नारायण कुचिल्या, जंवरीलाल बंसल, रमा शंकर अग्रवाल, एस एन मोदी, रतन लाल एरन, आशीष गोयल, सुरेंद्र कुमार मित्तल, सतीश कुमार गोयल, अजय गर्ग, प्रवीण कुमार बंसल, प्रकाश गोयल व सुनील गोयल ने अपने विचार व्यक्त किये l बैठक का संचालन महासचिव अजय अग्रवाल ने किया व अंत में अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया l

+