तेज आवाज वाले सायलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई, बड़नगर में युवक पर चालान
अब्दुल कादर उज्जैन (मध्य प्रदेश) जिले में चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने तेज आवाज वाले सायलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, बड़नगर कस्बे में वाहन क्रमांक MP 13 ZB 4456 के चालक निलेश खटोड़ (23) को अत्यधिक शोर करते हुए बाइक चलाते पाया गया। पुलिस ने उसे तत्काल रोका और मौके पर ही मोटरसाइकिल का सायलेंसर निकलवाया। इसके बाद चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 15 April 2026
- Total Views:- 32
