सर मुझे मुख्यमंत्री जी से मिलना है… इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने पूरा किया 12वीं की छात्रा का सपना

अब्दुल कादर इंदौर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्यशैली से प्रभावित एक छात्रा का सपना उस समय साकार हो गया, जब उसे उनसे सीधे मिलने का मौका मिला। शासकीय अहिल्या हायर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं की छात्रा ऐश्वर्या कुमावत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगाईं। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि एक छात्रा के सपनों को दिशा देने वाला खास पल बन गई। मुख्यमंत्री से आमने-सामने बातचीत ने ऐश्वर्या के आत्मविश्वास को और मजबूत किया।

+