अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कोर ग्रुप बैठक सम्पन्न,अध्यात्म एवं सामाजिक एकता के संगम भव्य पगड़ी महोत्सव की तैयारियां तेज
अजमेर 14 अप्रैल,अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर जिला शाखा की कोर ग्रुप की बैठक संस्था संरक्षक श्री कालीचरण दास खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 17 अप्रैल को पवित्र तीर्थराज पुष्कर में आयोजित होने वाले पगड़ी महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई। संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि इस महोत्सव के माध्यम से अध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 1800 मीटर लंबी पगड़ी पुष्कर राज को अर्पित की जाएगी, साथ ही अभिषेक, महाआरती, भजन अमृत गंगा एवं भगवान का अनुपम श्रृंगार किया जाएगा । यह आयोजन समाज में भक्ति, समर्पण और संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश देगा। समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में “वैश्य मित्र अभियान” का शुभारंभ भी किया गया। इस अभियान के तहत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से निःशुल्क सदस्यता प्रदान की जाएगी तथा प्रत्येक घटक समाज से दो-दो प्रतिनिधि प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे । यह पहल समाज में आपसी सहयोग, संगठन शक्ति और सेवा भाव को नई दिशा देगी, इसके अतिरिक्त 27 एवं 28 अप्रैल को आयोजित होने वाली श्याम भजन अमृत गंगा के अंतर्गत 27 अप्रैल को निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा का वैश्य समाज की और से नया बाजार में भव्य स्वागत किया जाएगा, इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप में श्री हिमांशु खंडेलवाल को नियुक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर में पगड़ी महोत्सव व महाआरती जैसे आयोजन न केवल अध्यात्म की भावना को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज को एकता, सेवा और संस्कारों की डोर में बांधने का कार्य भी करते हैं। सभी ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुष्कर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के केलेंडर का विमोचन भी किया गया l बैठक में संस्था संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल, महामन्त्री उमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, युवा शाखा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पहाड़िया, महामन्त्री मनीष खंडेलवाल, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, शैलेंद्र अग्रवाल, हरीश गर्ग, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, सुरेश गोयल, भारत भूषण बसंल, मुकेश करनावट, आलोक माहेश्वरी व हिमांशु खंडेलवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे l
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 14 April 2026
- Total Views:- 56
