व्यापारिक महासंघ सर्वधर्म समिति के सरदार भजन सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार पर किया रक्तदान

अजमेर 14 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि जन सेवा समिति और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से जुडे सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियांे के द्वारा सर्वधर्म मानवता के साथ साथ प्राकृतिक संसाधनो,वस्तुओ और प्राणियो जीवांे के संरक्षण के लिए भी पदाधिकारियो और सदस्यो द्वारा महत्वपूर्ण सेवाएंे प्रदान की जाती है।रमेश लालवानी ने बताया कि बैसाखी और अमृतसर के जलिया वाला बाग नरसंहार के उपलक्ष में आयोजन किये गये।लालवानी ने बताया कि13 अप्रेल 1919 को जनरल डायर के द्वारा नरसंहार करवाकर निर्दाेष लोगांे को गोलियो से भून दिया गया था। इस उपलक्ष में सर्वधर्म समिति के बाबा दीप सिंह सेवा समिति की सरदारनी हरजीत कौर और सरदार बलबीर सिंह ने शहीदो की स्मृति में वरूण देव फाॅयसागर रोड पर सुखमनी साहिब का पाठ,गुरू ग्रंथ में पाठ अरदास करके शहीदो को नमन किया।नारी शाला व्यापारिक ऐसोसिएशन के सरदार भजनसिह के द्वारा भजन गंज में जांगिड समाज के समाज सेवी चोयल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 11वीं बार रक्तदान करके जलियांवाला बाग के शहीदो को नमन किया गया।सरदार भजन सिंह और रमेश लालवानी ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के तत्वावधान में प्रकृतिक जीवो के संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य किये जाते है।जांगिड काॅ आपरेटिव बैंक सोसायटी के द्वारा सरदार भजन सिंह को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर गोपाल चोयल,कार्तिक जांगिड,विजय यादव,रमेश लालवानी और अन्य उपस्थित थे।

+