श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ प्रतिनिधी मण्डल ने राजीव दत्ता से व्यापारिक मुददो पर विचार विमर्श किया व सीएलजी में जुडवाने की अपील
अजमेर 14 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रतिनिधी मण्डल ने लोक सभा की अध्यक्ष ओम बिडला के विशेधिकारी राजीव दत्ता के अजमेर आगमन पर उनसे जयपुर रोड स्थित क्राॅस लैन होटल में वैशाली नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष और महासंघ के उपाध्यक्ष दिनेश मूरजानी और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में व्यापारिक मुददो पर विचार विमर्श किया गया।महासचिव रमेश लालवानी ने राजीव दत्ता से अपील की कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुखों पदाधिकारियो को जिला स्तरीय सामुदायिक समन्वयक दल और जिला स्तरीय शान्ति समिति के सदस्य नियुक्त करवाकर क्षेत्रवार शान्ति व्यवसथा में सहयोग लिया जाये।इस अवसर पर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,कार्यकारी अध्यक्ष व जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के लोढा मार्केट के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,महासंघ के उपाध्यक्ष व भैंसा काॅम्प्ल्ेक्स के अध्यक्ष किशन पारीक,महासंघ उपाध्यक्ष व बिमला मार्केट के अध्यक्ष रमेश मूरजानी,आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली,रावण की बगीची के अध्यक्ष आशीष शर्मा,देहली गेट के अध्यक्ष जशन वरलानी,श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के महासचिव गोविन्द लालवानी,धसेटी बाजार के चितलेश बंसल,पुरानी मण्डी के लक्ष्मण सिंह पंवार,कैटरिंग ऐसोसिएशन के महासचिव अशोक बुन्देल,संजय श्रीवास्तव,जगदीश मूलचन्दानी सहित अन्य राजीव दत्ता को 21 किलो की पुष्प माला पहनाकर,साफे पहनाकार,दुपटटे पहनाकर,मोतियो की मालाऐ पहनाकर रमेश लालवानी के कर कमलो से राधास्वामी सत्संग उेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य भेंट करके अभिनन्दन किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 14 April 2026
- Total Views:- 128
