महाबोद्वि बौद्व मठठ में बुद्व जयन्ति हेतु महात्मा बुद्व की मूर्तियो को रंग रोगन से सजाया व दीप प्रज्जवलित कर किया पूजन

अजमेर 14 अप्रेल 2026 महाबोद्वि बौद्व मठठ गौतम नगर में आगामी शुक्रवार 01 मई को महात्मा बुद्व जयन्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल ने बताया कि इस उपलक्ष में महात्मा बुद्व की मूर्तियों को रंग रोगन करके सजाया गया है।सर्वधर्म समिति के अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य और बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में डा.भीमराव अम्बेडकर जयन्ति के अवसर पर बाबा साहेब को नमन किया गया।रमेश लालवानी ने बताया कि भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर का पूरा नाम भीमाराव रामजी अम्बेडकर था।लालवानी ने बताया कि उनका जन्म 14 अप्रेल 1891 में हुआ और निधन 06 दिसम्बर1956 को नई दिल्ली में हुआ।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्रीमती सुनीता चैधरी और श्रीमती अनिता ने महात्मा बुद्व की प्रतिमओ पर रंग रोगन किया। महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके सर्वधर्म प्रार्थना सम्मपन्न करवाई गई।इस अवसर पर गुणवन्त राहुल ने बताया कि आगामी शुक्रवार 01 मई को बुद्व जयन्ति महोत्सव आयोजित किया जायेगा।श्रीमती सोनी राहुल ने बताया कि महाबौद्वि विद्यालय के छात्रो को भी महात्मा बुद्व की जयन्ति के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

+