आनन्द गोपाल गउशाला श्री खाटू श्याम मन्दिर में वरूथनी एकादशी पर श्रद्वालुओ ने किया महापूजन गौ पूजन

अजमेर 14 अप्रेल 2026 श्री खाटू श्याम मन्दिर परिसर श्री आनन्द गोपाल गौ शाला बडी नागफनी गोपाल कुण्ड मन्दिर में श्री खाटू श्याम मन्दिर में वरूथनी एकादशी महोत्सव का आयेाजन किया गया।गौ शाला और मन्दिर कमेटी के कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि मन्दिर और गौ शाला के महन्त सरजूदास के नेतृत्व में वरूथनी एकादशी के अवसर पर महिला मण्डली के द्वारा भजन संध्या की प्रस्तृति दी गई।जिसमें अनेक भजनो की प्रस्तुति देकर नाचकर झूमकर प्रसन्नता का इजहार किया गया।इस अवसर पर सैकडो की संख्या में श्रद्वालुओं ने आयोजन और गौ पूजन कार्यक्रम का लाभ लिया।रमेश लालवानी ने बताया कि मन्दिर परिसर में स्थित गौ शाला में गौ पूजन के भी इंतजाम किये गये।श्री खाटू श्याम प्रेमी श्रद्वालुगण और गौ सेवक इस मन्दिर परिसर में आकर दर्शन व गौ पूजन का लाभ ले सकते है।लालवानी ने बताया कि गौ शाला के तत्वावधान में गौ सेवा के लिए रोटी और सामग्री एकत्रित करते के ई रिक्शा के माध्मय से भी सेवा करने वाले कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना के मोबाईल संख्या 6375198615 अथवा मोबाईल संख्या 9414006725 पर सम्पर्क कर सकते है।

+