वरूथनी एकादशी पर श्याम दरबार में श्रद्वालुओं ने भजन संध्या में नाचकर झूमकर किया खुशी का इजहार

अजमेर 14 अप्रेल 2026 वरूथनी एकादशी के अवसर पर श्याम दरबार में देर रात्रि तक सायंकाल से ही भजन संध्या का आयोजन किया गया।श्री श्याम दरबार गोविन्द नगर नेहरू नगर के सामने स्थित मन्दिर श्रीश्याम प्रेमी मीणा काॅलोनी में मीन महादेव मन्दिर और श्री श्याम दरबार मन्दिर परिसर में भजन संध्या के अवसर पर मन्दिर को विशेष रूप से सजाया गया है।इस अवसर पर महिला मण्डल ने द्वारा नृत्य करके भजनो की प्रस्तृति दी गई। इस अवसर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने महासचिव रमेश लालवानी और सुधीर कुमार शर्मा के नेतृत्व में गायक कलाकारो के साथ नाचकर अनेक भजनों पर नाचकर झूमकर प्रसन्न्ता का इजहार किया।सैकडो की संख्या में श्रद्वालुओं और अन्य द्वारा भजन संध्या में आस्था को प्रदर्शित की।मन्दिर के संयोजक उमेश कुमार मीणा ने सोशल मीडिया के माध्मय से हरि ओम काॅलोनी विकास समिति के मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी को बातया कि एक दिवसीय कार्यक्रम में वरूथनी एकादशी के अवसर पर अनेक आयोजन किये गये।अध्यक्ष बजरंग सिंह और उपाध्यक्ष उमेश मीणा के नेतृत्व में प्रतिदिन अनेक आयोजन किये जा रहे है।श्री खाटू श्याम बाबा और मीन महादेव मन्दिर को चारो तरफ से और अन्दर-बाहर से भी विशेष प्रकार से सजावट की गई है।

+