बिग ब्रेकिंग, इंदौर में 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

लतीफ खान इंदौर। के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने जादू-टोना के शक में एक युवक की ईंट-पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल 2026 को अहीरखेड़ी मल्टी के सामने खाली मैदान में एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच तेज की गई। तकनीकी जांच से खुला राज जांच के दौरान घटनास्थल के पास से मिले दो खराब मोबाइल फोन पुलिस के लिए अहम सुराग बने। तकनीकी विश्लेषण के जरिए मृतक की पहचान गोलू उर्फ कृष्ण कुमार अहिरवार (28), निवासी जिला सागर, के रूप में हुई, जो इंदौर में मजदूरी करता था। शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक की दोस्ती विकास कोसे से थी। घटना वाले दिन चारों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान आरोपी विकास को शक था कि मृतक ने उस पर जादू-टोना किया है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और तीनों आरोपियों ने मिलकर ईंट से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने विकास कोसे (28), कृष्ण उर्फ कृष्णा भिडे (22) और भूरिया उर्फ भूरा (30) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास शर्मा के नेतृत्व में राजेंद्र नगर और राऊ थाना पुलिस व तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही।

+