गर्मी के मौसम में ठन्डे पानी की मशीन राम जल मंदिर का पुरानी मिल चैराहे पर किया उद्धघाटन

13 अप्रेल 2026 सोमवार को श्री राम जल मन्दिर पर पीने के ठण्डे पानी की मशीन लगवाकर प्याऊ को आम जनता को समर्पित किया गया।सोशल मीडिया के माध्यम गिरधारी अमर वानी ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि ठण्डे पानी की मशीन के प्याऊ का उदघाटन पार्षद तकी मोहम्मद.सत्यनारायण मालपानी.ज्ञान चंद सर्राफ और गिरधारी अमरवानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं विधिवत पूजन राधेश्याम सिसोदिया द्वारा सम्पन्न कराई गई। पुरानी मिल चैराहे पर ग्रामीण क्षेत्रो से आने-जाने वाले नागरिक लोगो को इस ठण्डे पानी की का लगातार लाभ मिलेगा।गर्मी के मौसम में ठण्डा पानी से सभी को राहत मिलेगी।आम नागरिको और व्यापारी वर्ग के सहयोग से सभी के सहयोग से यह प्याऊ संचालित की जा रही हैं।कार्यक्रम में मौजूद कैलाश माहेश्वरी.गणेश.कैलाश सिसोदिया.सम्पत वर्मा. रमेश सिनोदिया. छोटू खटीक. दिनेश बंजारा आदि मौजूद रहे।

+