सिंधी समाज महिला मंडल के तत्वावधान में विश्व दाल पकवान दिवस मनाया,सैकडो लोगो ने लिया लाभ

13 अप्रेल 2026 सिंधी समाज महिला मंडल के तत्वावधान भाट मौहल्ला स्थित शिवालय में दाल पकवान दिवस मनाया गया।पुरोहित ललित महाराज एवं सभी महिला पदाधिकारियों नें सामूहिक रूप से पूज्य श्री झूलेलाल की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया।आयोलाल सभेई चवो झूलेलाल के ओर झूलेलाल बेडा ही पार के नारे लगाकर वातावरण को झूलेलाल मय किया गया।जिसमें सिन्धी समाज की लगभग 300 महिलाओ और पुरुषों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।इस अवसर पर अनेक सिन्धी भजन और लोकप्रिय मधुर गीत चलते रहे।गिरधारी अमर वानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि सिंधी समाज द्वारा प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को विश्व स्तर पर विश्व दाल पकवान दिवस मनाया जाता है।यह दिन सिंधी संस्कृति भाषा और व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।इस दिन सिंधी परिवारों में नाश्ते के रूप में पारंपरिक चने की दाल और खस्ता पकवान का आनंद लिया जाता है।इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सिंधी व्यंजनों, भाषा, संस्कृति और विरासत से जोड़ना है।यह एक प्रसिद्ध सिंधी नाश्ता है जिसमें दाल को इमली की चटनी, कटी हुई प्याज और हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है।रमेश लालवानी ने बताया कि इसके साथ ही सीरा और हलवा भी बनाया जाता है।कार्यक्रम में समाज की सभी पंचायतों और महिला संगठनों ने भाग लिया जिसमें सिन्धु नवयुवक संघ, सिन्धु सेवा समिति, मदनगंज पंचायत, पूज्य सिन्धी समाज पुराना शहर, सिन्धी पंचायत हाऊसिंग बोर्ड, पुराना शहर महिला मंडल, हाऊसिंग बोर्ड महिला मंडल शिवालय परिवार आदि ने भाग लिया कार्यक्रम के अन्त सिंधी समाज महिला मंडल अध्यक्षा तनू मेघानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।सिंधी समाज महिला मंडल द्वारा सभी आने वालो को स्वादिस्ट पकवान खिलाये गए. कार्यक्रम में महिला मंडल पदाधिकारियों वीना सेवकरामानी,तनू मेघानी, अंजना चंदीरामानी, पूजा मेघानी, जानवी अमरवानी, रवीना कोड़वानी, नीलम मेघानी, नेहा गुरबानी, खुशी लेखवानी आदि ने सराहनीय सेवाएं प्रदान की।

+