देहली गेट चौकी के पास गाछी मौहल्ला बस्ती आवासीय क्षेत्र में प्रारम्भ हो रहा शराब का ठेका महासंघ के महेन्द्र बंसल व जशन वरलानी के प्रयासो से रुका

अजमेर 13 अप्रेल 2026 देहली गेट पुलिस चैकी के पास गांछी मौहल्ला बस्ती में आवासीय क्षेत्र में सोमवार को प्रारम्भ होने वाले शराब के ठेके को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और उपाध्यक्ष और देहली गेट व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश जशन वरलानी ने क्षेत्रवासियो ाअैर व्यापारियो के सहयोग से रूकवा दिया गया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महेन्द्र बंसल व जशन वरलानी ने बताया कि सोमवार को शराब के ठेके को धनी आबादी वाले क्षेत्र प्रेम प्रकाश आश्रम देहली गेट के पास गांछी मौहलला में प्रारम्भ किया जा रहा था।महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ओर जशन वरलानी के प्रयासो से गंज थाना पुलिस और आबकारी अधिकारी ने मोबाईल पर बताया कि शराब का ठेका नही खोला जायेगा।महासंघ के पदाधिकारियांे कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,महासचिव रमेश लालवानी,उपाध्यक्ष दिनेश मूरजानी,किशन पारीक,रणवीर सैनी,किशोर टेकवानी,सुरेश तम्बोली,हर्षित वरलानी,आशीष शर्मा,मानमल गोयल,शराफत हुसैन घोसी,अनिल आडवानी,संजीव खण्डेलवाल,चन्द्र प्रकाश सोनी,प्रवेश जोशी,प्रदीप अग्रवाल,ठाकुर प्रसाद,विजय खेमानी, दीपक नवलानी एवं अन्य ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ,उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी,राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,सम्भागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड,जिलाधीश लोक बंधु एवं अन्य सम्बंधितो से आवासीय क्षेत्रो,पूजा ,आराधना के स्थलों के पास धनी आबादी क्षेत्रो में शराब के ठेको को खोलने की अनुमति प्रदान नही करने की मांग की है।

+