महिला मण्डल ने भगत कंवरराम को उनकी जयन्ति के अवसर पर किया नमन-आरती कर किया पूजन

13 अप्रैल 2026 सोमवार को संत श्री कंवरराम साहिब की जयंती के उपलक्ष में संत कवंर राम मंडल ट्रस्ट द्वारा जयन्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूज्य सिन्धी सेंट्रल समाज के अध्यक्ष मुरली तिलोकानी,संरक्षक हरिकिशन तिलोकानी, दादा लक्ष्मण दास गुरनानी, सिन्धु सेवा समिति के संरक्षक शंकर जुरानी, संत कवंर राम मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उत्तमचंदानी के द्वारा कार्यक्रम में सम्म्लित होकर भगत कंवरराम साहिब को नमन किया गया।पूर्व पार्षद किशन लालवानी ने सोशल मीडियाके माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कार्यक्रम में सिन्धी समाज की सखी साज संगत की अध्यक्षा श्रीमती भारती उतवानी,भारती गिदवानी एवं सिंधु सेवा समिति महिला की अध्यक्षा श्रीमती ऋतु देवानी,सचिव दीक्षा आनंदानी के संयुक्त तत्वाधान में जन्मोत्सव का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें महिलाओं द्वारा शहीद संत कंवर राम साहब के भजनो एवं गीतों की प्रस्तुतियाँ दी गई।इस अवसर पर संत कंवर राम मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उत्तमचंदानी,पूज्य सिंधी सेंट्रल समाज के अध्यक्ष मुरली तिलोकानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं संत श्री कंवर राम साहब के जीवनी के बारे में उपस्थित समुदाय को अवगत करवाया गया।मुरली तिलोकानी ने बताया कि भगत कंवरराम का जन्म 13 अप्रेल 1885 को वर्तमान पाकिस्तान सिन्ध के जरवार गोठ गांव में ताराचन्द के साधारण परिवार में हुआ था।उनको अपने भगत कार्यक्रम में रेल से जाने के रूक रेल्वे स्टेशन पर रेल के इंतजार के अवसर पर 01 नवम्बर 1939 को गोली मारकर शहीद किया गया था। कार्यक्रम में सिन्धी समाज की महिला मुख्यायाणी श्रीमति भारती आनंदानी, सखी साज संगत की श्रीमती पुष्पा भागचन्दानी, मंजू टिलवानी, मीना गुरनानी, पुष्पा चंचलानी, भारती गंगवानी, वर्षा फुलवानी, सानिया खुबानी, वर्षा करमचंदानी आदि महिलाए उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन शंकर जुरानी, संरक्षक सिन्धु सेवा समिति द्वारा किया गया। अंत में, सभी द्वारा सामूहिक रूप से आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

+