सिन्ध जरवार के संत भगत कंवरराम की जयन्ति पर झरनेश्वर मन्दिर में मंगलवार को भण्डार होगा
अजमेर 13 अप्रेल 2026 पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि आज मंगलवार को संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डा.भीमराव अम्बेडकर जयन्ति,सेन महाराज जयन्ति,महात्मा ज्योतिबा फूले जयन्ति और सिन्ध के महान सन्त भगत कंवरराम की जयन्ति के अवसर पर आम भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन करके महापुरूषो को पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में नमन किया जायेगा।रमेश लालवानी ने बताया है कि आज मंगलवार 14 अप्रेल को भगत कंवरराम साहिब की जयन्ति 13 अप्रेल 1885 और उनको रूक रेल्वे स्टेशन पर गोली मारकर शहीद किया गया था।भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डा.भीमराव अम्बेडकर जयन्ति,सेन महाराज जयन्ति और महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ति के उपलक्ष में झरनेश्वर महादेव मन्दिर में आम भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।इस अवसर पर भण्डारा प्रसादी में श्रेष्ठ सेवोएंें प्रदान करते वाले बच्चू हरवानी और श्रीमती दीपा हरवानी दम्पति को झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के सचिव शंकर खानचन्द छत्तानी और कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी के नेतृत्व में मन्दिर परिसर में सम्मानित भी किया जायेगा।मंगलवार को भण्डारे और भक्तिरस के समस्त आयोजन में सचिव शंकर छततानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,दौलतराम खुशलानी,श्रीमती दीपा हरवानी,बच्चू हरवानी,नरेश रतनानी,इन्दर विधानी,लक्ष्मण सिंह पंवार,महेश वरलानी,प्रकाश अगन छबलानी,भगवान हरवानी,नारी देवानी,रमेश लालवानी,सौरभ जेठवानी एवं अन्य सेवाए प्रदान करेंगे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 13 April 2026
- Total Views:- 21
