इंदौर में बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

अब्दुल कादर इंदौर। शहर में बढ़ती बिजली दरों, अघोषित कटौती और आमजन को हो रही परेशानियों के विरोध में विद्युत कार्यालय खजराना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन शहर कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे एवं ब्लॉक कांग्रेस 18 के अध्यक्ष गोलू पठान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक एवं इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, अमन बजाज, वाहिद अली, सोहराब पटेल और रहमान शाह यलगार सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बढ़ती बिजली दरों पर रोक लगाने, अघोषित कटौती बंद करने और आम जनता को राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता पर किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आम लोगों के हितों के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

+