चुनाव के बाद ही होंगी MP में नियुक्तियां: विजयवर्गीय का बयान”
मुकेश प्रजापत रतलाम, 13 अप्रैल मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने रतलाम दौरे पर रहे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल नहीं जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में 38 झूठे मुकदमे दर्ज हैं और गिरफ्तारी वारंट भी जारी हैं। ऐसे में वहां जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था, इसलिए इस बार उन्होंने बंगाल का दौरा नहीं किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की चुनावी स्थिति को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी को बहुमत मिलने के पूरे आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश में मंडल, आयोग और निगमों में नियुक्तियों के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि फिलहाल देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव जारी हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद ही मध्य प्रदेश में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 13 April 2026
- Total Views:- 5
