लाडली बहनों के लिए बड़ी राहत, मुख्य मंत्री ने जारी की 35वीं किस्त
अब्दुल कादर मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी। लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहीं महिलाओं का इंतजार हुआ खत्म । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 35वीं किस्त जारी करी । इस दौरान महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,500 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। 34 किस्तों का मिल चुका लाभ इस योजना के तहत अब तक 34 किस्तें सफलतापूर्वक महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी हैं। हर महीने मिलने वाली इस राशि से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है और वे अपने छोटे-बड़े खर्च आसानी से पूरा कर पा रही हैं। मुख्यमंत्री सीहोर जिले में ही 2 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में करीब ₹35.39 करोड़ की राशि हस्तांतरित करेंगे। इससे जिले की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हर महीने मिलती है आर्थिक सहायता लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता भी बनी रहती है और महिलाओं को सीधा लाभ मिलता है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। करीब ₹184.92 करोड़ की लागत से बनने वाले इन कार्यों में आंगनवाड़ी भवन, नदी घाट, पुलिया निर्माण, संदीपन स्कूल भवन और उप-तहसील कार्यालय जैसी योजनाएं शामिल हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 13 April 2026
- Total Views:- 8
