जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित
अजमेर 12 अप्रैल / जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में एक कार्यक्रम आयोजित कर 75 गरीब असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की गयी l संस्था के अध्यक्ष प्रसिद्ध समाजसेवी कालीचरण खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ सनातन धर्म समिति के उपाध्यक्ष इंजि. अशोक शर्मा व पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने माताजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा पूजा अर्चना कर किया l संस्था अध्यक्ष कालीचरण खंडेलवाल व महासचिव घनश्याम दास काबरा ने वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी तथा बताया कि अभी इसी सप्ताह इस वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में आवासी महिलाओं व पुरुषों को मथुरा वृन्दावन की तीन दिवसीय यात्रा कराई गयी तथा समय समय पर रचनात्मक गतिविधियां कराई जाती है l इसके अलावा हर माह के द्वित्तीय रविवार को गरीब असहाय महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की जाती है l तत्पश्चात चयनित 75 महिलाओं को राशन वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें संरक्षक सोमरत्न आर्य, अध्यक्ष कालीचरण दास खंडेलवाल, महासचिव घनश्याम दास काबरा, उपाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, उप महासचिव रमेशचंद्र माहेश्वरी, सचिव जगदीश नंदन शर्मा, प्रचार मंत्री बृजेश गौड़ की उपस्थिति में इंजि. अशोक शर्मा, शैलेंद्र अग्रवाल, उमेश गर्ग, एन एल जैन, वृद्धाश्रम प्रबंधक अमित शर्मा आदि ने राशन सामग्री का वितरण किया l इस अवसर पर श्रीमती कैलाश उपाध्याय जो कि जय अंबे वृद्धाश्रम की भामाशाह है तथा समय-समय पर वृद्धाश्रम के लिए उनके द्वारा तथा उनके परिवार के द्वारा काफी सहयोग किया जाता है उनका माला, शॉल व दुपट्टा औढाकर संस्था अध्यक्ष कालीचरण दास खंडेलवाल व महासचिव घनश्याम दास काबरा द्वारा द्वारा सम्मान किया गया, इसी प्रकार इसी वृद्धाश्रम में रहने वाली श्रीमती इंदिरा सिंघल ने अपनी पेंशन से पैसे जोड़कर वृद्धाश्रम में नव निर्मित कमरों के निर्माण में सहयोग हेतु दो लाख ग्यारह हजार रुपये का चेक भेंट करने पर उनका भी माल्यार्पण कर तथा शॉल व दुपट्टा औढाकर सम्मान किया गया l इससे पूर्व संस्था अध्यक्ष, महासचिव तथा अन्य पदाधिकारियों ने इंजि. अशोक शर्मा, शैलेंद्र अग्रवाल, उमेश गर्ग व अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया l सभी अतिथियों ने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक सरोकार से औत प्रोत रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की और संस्था पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया,
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 12 April 2026
- Total Views:- 5
