पवित्र ज्योति प्रज्जवलित करके आरती,पंजडे गाकर,पल्लव प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा

अजमेर 12 अप्रेल 2026 पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव और राजावीर साहिब एवं दुर्गा माता दरबार के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि आज 13 अप्रेल को दरबार के महन्त टहलगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वरूथनी एकादशी के अवसर पर विधी विधान से कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।इस अवसर पर राजावीर साहिब की कथा का श्रवण करवाया जायेगा।सिन्धी समाज के प्रमुख महन्त टहलगिरी गोस्वामी के माध्यम से राजावीर साहिब के भजन,पंजडे सुनाकर श्रद्वालुओ को कथा का श्रवण भी करवाया जायेगा।रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर दरबार में कन्याओ को फल फ्रूट का वितरण किया जायेगा।अम्मा लालवारी दरबार के भगत नारी भोजवानी एवं दरबार की भक्तियाणी श्रीमती रेखा और सन्त प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में दरबार में महाआरती,पंजडे पल्लव प्रार्थना का आयोजन किया जायेगा।लालवानी ने बताया कि पल्लव प्रार्थना के पश्चात एक दिवसीय कार्यक्रम का समापन्न किया जायेगा।

+