वरूथनी एकादशी के अवसर पर श्याम दरबार में आज सोमवार को भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा

अजमेर 12 अप्रेल 2026 वरूथनी एकादशी के अवसर पर श्याम दरबार में आज सोमवार को सांयकाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।श्री श्याम दरबार गोविन्द नगर नेहरू नगर के सामने स्थित मन्दिर श्रीश्याम प्रेमी मीणा काॅलोनी में मीन महादेव मन्दिर और श्री श्याम दरबार मन्दिर परिसर में भजन संध्या के अवसर पर मन्दिर को सजाया गया है।इस अवसर पर महिला मण्डल ने द्वारा नृत्य करके भजनो की प्रस्तृति दी जायेगी।सैकडो की संख्या में श्रद्वालुओं और अन्य द्वारा भजन संध्या में आस्था को प्रदर्शित किया जायेगा।मन्दिर के संयोजक उमेश कुमार मीणा ने सोशल मीडिया के माध्मय से हरि ओम काॅलोनी विकास समिति के मीडिया प्रभारी और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बातया कि एक दिवसीय वरूथनी एकादशी के अवसर पर अनेक आयोजन किये जायेंगे।अध्यक्ष बजरंग सिंह और उपाध्यक्ष उमेश मीणा के नेतृत्व में प्रतिदिन अनेक आयोजन किये जायेंगे।श्री खाटू श्याम बाबा और मीन महादेव मन्दिर को चारो तरफ से और अन्दर-बाहर से भी विशेष प्रकार से सजावट की गई है।

+