विख्यात गायिक आशा भोसले को सिन्धु ज्योति सेवा समिति के द्वारा शोक व्यक्त करके किया नमन
अजमेर 12 अप्रेल 2026 भारतीय विख्यात गायिका आशा भोसले के निधन हो जाने पर संगीत प्रेमियो और फिल्म प्रेमियो और कलाकारों प्रमुख मुखी सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी और वरिष्ठ समाज सेवी पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव वरिष्ठ पत्रकार प्रमुख मुखी रमेश लालवानी ने आशा भोसले के निधन होने पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को एक महान कलाकार की क्षति होनो बताया है।सर्वधर्म प्रतिनिधियो ने अपने अपने धर्म की मान्यता के अनुसार प्रार्थना और आराधना करके नमन किया है।बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल,गुरूद्वारा के सरदार बलबीर सिंह ने गुरू नानक देव जी से सुखमनी पाठ व गुरू ग्रंथ में अरदास करके ,राजावीर साहिब दरबार और दुर्गामाता मन्दिर के महन्त टहलगिरी गोस्वामी और रमेश लालवानी ने दरबार साहिब में अरदास करके बताया कि आशा भेसले का जन्म 08 सितम्बर 1933 को सांगली में और निधन 12 अप्रेल 2026 को मृम्बई में हुआ।आशा भोसले ने 16 हजार से अधिक गीत गाये इसलिए भारत की विश्व विख्यात गायिका कहलाने लगी।श्रीमती पूनम गीतांजली,श्रीमती कुशाल जैन ने महावीर स्वामी से,शराफत हुसैन घोसी,हाजी फखर काजमी,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति ने नमाज में माध्यम से,मंधाराम भिरयानी,तेजभान आसवानी,संजय लालवानी,श्रीमती श्वेता शर्मा,रणवीर सैनी ने,गोविन्द लालवानी ने पूज्य झूलेलाल साहिब से और अन्य ने भी विख्यात गायिका आशा भोसले्र के निधन पर शोक व्यक्त करके उनकी दिवंगत आत्मा की मुक्ति की प्रार्थना की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 12 April 2026
- Total Views:- 13
