एकता दिवस के अवसर पर पलिस लाईन्स में सीएलजी सदस्यो को एकता व अखण्डता की शपथ दिलवाई आगामी त्यौहारो,पुष्कर व उर्स मेले में व्यापारिक महासंघ के जिला शान्ति सदस्य करेंगे अपनी भूमिका अदा
अजमेर 01 नवम्बर 2026 एकता दिवस के अवसर पर एकता और अखण्डता की सीएलजी सदस्यो को सिविल लाईन्स थाने में शपथ दिलवाई गई।सिविल लाईन्स व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सैनी ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संसथापक व महासचिव और जिला शान्ति समिति और जिला सीएलजी के सदस्य को बताया कि एकता दिवस के अवसर पर सदस्यो को सिविल लाईन्स थाने में शपथ दिलवाई गई।रणवीर सैनी और रमेश लालवानी सीएलजी के जिा स्तरीय सदस्यों ने त्यौहारो के साथ साथ पुष्कर मेले और उर्स मेले के दौरान शान्ति व्यवस्था सदभाव और भाईचारे को कायम रखने की महासंघ की सर्वधर्म समिति के रणवीर सैनी और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने सबसे अपील की हैं।आपसी सदभाव और भाईचारा व साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने में अपने अपने स्तर पर शान्ति व्यवस्था को कायम रखने में अपनी अपनी भूमिका अदा करने की अपील की हैं।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी जिला सीएलजी और जिला शान्ति समिति सदस्य ने बताया कि श्री अजमेर व्यापरिक महासंघ के जिला शान्ति समिति सदस्य श्री नला बाजार के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन व लोढा मार्केट के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,वैशाली नगर व्यापारिक ऐसोसिएश के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी,लक्ष्मी चैक बाजार के उपाध्यक्ष अनिल सोनी,डिग्गी चैक प्लाजा रोड के उपाध्यक्ष श्याम मंधनानी, डिग्गी बाजार के अध्यक्ष विजय गोयल,उत्तार धसेटी के चितलेश बंसल,कचहरी रोड के सचिव किशोर टेकवानी,पुलिस लाईन्स के अध्यक्ष रणवीर सेनी,भैंसा काम्प्लेक्स के अध्यक्ष किशन पारीक ने अपने अपने स्तर पर आगामी दीपावली,पुष्कर मेले और उर्स मेले के दौरान शान्ति व्यवस्था कायम रखने की अपील की हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 November 2026
- Total Views:- 74
