सिन्धी समाज के टिकाणो, दरबारो,आश्रमो से होता है भगत कंवरराम का प्रचार-प्रसार- लालवानी
अजमेर 01 नवम्बर 2026 वरिष्ठ समाज सेवी पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के प्रमुख मुखी व संस्थपक महासचिव रमेश लालवानी ने अमर शहीद भगत कंवरराम के स्मति दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सिन्धी समाज के प्रमुख सन्तो भगतो के टिकाणो,दरबारो,आश्रमो और सन्तो महात्माओ के प्रयासो से ही सिन्धी भाषा,लिपि,सभ्यता,संस्कृति,गीत संगीत को संजोये रखा जा सका है साथ ही वर्तमान में भी प्रचार एवं प्रसार जारी है।रमेश लालवानी ने बताया कि सिन्ध के महान सन्त भगत कंवरराम पैरो छेर धुन्धुरू पहनकर और छेज लगाकर नृत्य करके भगत सत्संग का कार्यक्रम और बच्चांे को लोरी देने का कार्यक्रम करते थे।लालवानी ने बताया कि उनका जन्म 13 अप्रेल 1885 को बैसाखी के दिन गांव जरवार मीरपुर माथेलो जिला सक्खर वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था,इनके पिता का नाम ताराचन्द मोरिरा और माता का नाम तीर्थबाई था।भगत कंवरराम के गुरू का नाम सच्चो सतराम था।भगत कंवरराम साहिब को शहीद 01 नवम्बर 1939 को सिन्ध के सख्खर में गोली मारकर शहीद किया गया था।रमेश लालवानी ने बताया भगत कंवरराम रूक रेल्वे स्टेशन से अपने कार्यक्रम में जाने के लिए रेल का इंतजार कर रहे थे इसी बीस उनको गोली मारकर शहीद किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 November 2026
- Total Views:- 58
