अजमेर में तिब्बती शरणार्थियों ने महात्मा बुद्ध का जन्मोत्सव मनाकर की विश्व शांति की प्रार्थना

अजमेर 01 नवम्बर 2026 तिब्बतियन शरणार्थी लहासा गर्म वस्त्र विक्रेताओं के दल द्वारा रविवार को उनके व्यवसाय के स्थल पर मैगो मसाला सूचना केन्द्र के सामने परिसर में महात्मा बुद्व के पुनः धरती पर आने के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन करके विश के समस्त प्राणिायो के मंगल की प्रार्थना की गई।तिब्बतीयन शरणार्थी लहासा गर्म वस्त्र विक्रेता एंसोसिएशन के अध्यक्ष चो ग्याल्तसेन ने सोशल मीडिया के माध्मय से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि महात्मा बुद्व और दलाई लामा की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके तिब्बतके गर्म वस्त्र विक्रेताओ ने गर्म वस्त्र विक्रय स्थल पर सामूहिक आराधना करके बुद्व लहा बाब डूकेन के पुनः धरती पर आने के उपलक्ष में उनका जन्मोत्सव मनाया गया।राधास्वामी सन्तमत विचारक रमेश लालवानी,आगरा गेट चर्च के पादरी अजय सिंह,दादा भगवान विचारक रणवीर सैनी,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,के.एस डेविड,अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी एवं अन्य ने बुद्व लहा बाब डूकेन के पुनः धरती पर आने के उपलक्ष में तिब्बतियन अध्यक्ष चो गियाल्तसेन ,कोषाध्यक्ष तेनजिंग दुकता,सचिव तेनजिग ग्याल्तसेन,को शुभकामनएं प्रदान करते हुए विश्व शान्ति की प्राथ्रना की है।

+