सुभाष नगर ब्यावर रोड व्यापारिक ऐसोसिएशन ने 70 वर्ष में पहली बार 11 दिन पूर्व दीपावली की सजावट, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मार्गदर्शन में अध्यक्ष मोहित शर्मा की पहल आई काम

अजमेर 01 नवम्बर 2026 डीएवी काॅलेज के समाप्त होने पर प्रारम्भ होने वाली सुभाष नगर ब्यावर रोड मार्केट जो कि बाजार एचएमटी तक है आजार की दीपावली की सजावट पिछले लगभग 70 वर्ष में प्रथम बार बाजार की सजावट करवाई बई है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के मार्गदर्शन बाजार की सजावट को महासंघ के उपाध्यक्ष और बाजार के अध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में दीपावली के 11 दिवस पूर्व ही सजाया जा चुका है।अध्यक्ष मोहित शर्मा ने बताया कि बाजार की सजावट में समस्त व्यापारियों की भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है।मोहित शर्मा ने बताया कि दीपावली के दिवस पर सामूहिक रूप में लक्ष्मी माता पूजन,दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्य कार्यक्रमो का आयोजन करने पर भी विचाार विमर्श किया जा रहा है।दीपावली सजावट के सम्बंध में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में विश्वकर्मा मन्दिर में बाजार के प्रमुखो की मीटिंग में बाजार को स्वच्छ रखने ,बाजार में साफ सफाई रखने और प्रत्येक दुकानदार को अपने अपने प्रतिष्ठान में डस्टबिन रखने की भी सबसे अपील की गई।अध्यक्ष मोहित शर्मा ने बताया कि बाजार में दीपावली की लाईट डेकोरेशन एवं सेवा में रामपाल सेन,प्रदीप गुर्जर,सरदार भजन सिंह एवं अन्य द्वारा सेवाऐ प्रदान की गई।रविवार की मीटिंग में महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी,रामपाल सेन,सरदार भजन सिंह,कार्तिक शर्मा ने बाजार की कार्यकारिणी के गठन में सहयोग एवं अपना नाम सम्मलित करवाने के लिए अध्यक्ष मोहित शर्मा से सम्पर्क करने की अपील की है।

+