अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य गुणवन्त राहुल के नेतृत्व में सरदार पटेल व इन्दिरा गांघी को किया नमन
अजमेर 01 नवम्बर 2026 बौद्व मठठ गौतम नगर महाबोधि विहार में रविवार को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ति और भारत की पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी को उनकी स्मृति दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना करके नमन किया गया।सचिव और शिक्षाविद्व और सर्वधर्म प्रतिनिधी श्रीमती सोनी गुणवन्त ने बताया कि महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करवाकर नमन किया गया।जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन करके विश्व शान्ति की प्रार्थना की गई।रमेश लालवानी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि हमें हमारे देश के सन्तो ,महापुरूषों,शहीदो,वीरो को निरन्तर नमन करते रहना चाहिये।अध्यक्ष गुणवन्त राहुल के नेतृत्व में बौद्व मठठ के गुरू सत्यनारायण गोयनका के सत्संग प्रवचन और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया।सत्यनारायण गोयनका ने अपने प्रवचनो में बताया कि हमें किसी की भी भावनाओ को ठेस नही पहुचानी चाहिये।गुणवन्त राहुल के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन करके जल,थल और नभ के जीवो के मंगल की प्रार्थना की गई।कार्यक्रम में गुणवन्त राहुल,रमेश लालवानी,राकेश राजोरिया,सुश्री कीर्तिका,सुश्री प्रेरणा,श्रीमती सोनी राहुल सहित अन्य द्वारा जल थल और नभ के समस्त प्राणियो के मंगल की प्रार्थना और विश्व में शान्ति भाईचारा और कौमी एकता कायम रहने के लिए प्रार्थना की गई।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 November 2026
- Total Views:- 47
