श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में विश्वकर्मा मन्दिर में निःशुल्क भजन साउण्ड सिस्टम भेंट एवं सर्वधर्म समिति के सरदार भजनसिंह को किया सम्मानित
अजमेर 01 नवम्बर 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में विश्वकर्मा मन्दिर सुभाष नगर में मुख्य सेवादारी कार्तिक शर्मा को श्री राम चरित मानस की रिकार्डेड चैपाइयांे,और रामायाण व श्री राम से सम्बंधित 53 प्रकार के मंत्र धुन संकीर्तन धुन की मशीन भजन साउण्ड सिस्टम भेंट किया गया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष मोहित शर्मा और संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी के कर कमलो से भजन साउण्ड सिस्टम भेंट किया गया।रमेश लालवानी ने बताया कि श्री अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के आर्शीवाद से श्री कृष्ण बलराम ग्रामोद्योग न्यास द्वारा तैयार की गई विशेष प्रकार की संकीर्तन मशीन को विश्व कर्मा मन्दिर सुभाष नगर में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में श्रद्वालुओ के लिए भजन एवं रामायण की चैपाइयो के श्रवण के सिस्टम को उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी,रामपाल सेन,सरदार भजन सिंह एवं अन्य ने सेवादारी कार्तिक शर्मा को रविवार को भेंट किया गया।कार्तिक शर्मा ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए बताया विश्व कर्मा मन्दिर में आने वाले वरिष्ठ नागरिको और श्रद्वालुओ को इस भजन साउण्ड सिस्टम का बहुत लाभ होगा।कार्यक्रम के संयोजक और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर महासंघ की सर्वधर्म समिति के सरदार भजन सिंह को श्रेष्ठ समाज सेवा के लिए महासंघ की सर्वधर्म समिति के तत्वावधान में माल्यार्पण करके ,दुपटटा पहनाकर, स्टील की टंकी,प्लास्टिक का स्टूल और मिठाई भी भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री विश्व कर्मा मन्दिर के सेवादारी कार्तिक शर्मा एवं पण्डित ने मोहित शर्मा,संयोजक रमेश लालवानी,रामपाल सेन एवं अन्य को उपरणा पहनाकर और मोतियो की मालाऐ पहनाकर सम्मानित किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 November 2026
- Total Views:- 49
