श्री आनन्द गोपाल गौ शाला नागफनी के 06 नवनिर्मित कक्षो का महापौर अनामिका शर्मा ने किया उदधाटन

अजमेर 15 अक्टूबर 2026 श्री आनन्द गोपाल गौ शाला बडी नागफनी गोपाल कुण्ड मन्दिर बोराज रोड के 06 नवनिर्मित कक्षो का अजमेर नगर निगम की महापौर अनामिका शर्मा ने गुरूवार को विधी विधान से पूजन के पश्चात फीता काटकर उदधाटन किया। महापौर अनामिका शर्मा और पार्षद कुंदन वैष्णव ने कहा कि मेरे योग्य कोई भी सेवा हो तो मैं हर समय आपकी सेवा में हाजिर हूं इस अवसर पर गौ शाला ट्रस्ट के अध्यक्ष कालीचरणदास खण्डेलवाल ने बताया कि गौ शाला में ट्रस्टियो के द्वारा गौ सेवा के उचित प्रबंध किये गये है।कोषाध्यक्ष् इन्दरचन्द पोखरना ने बताया कि गौ शाला में गौ सेवा ,बीमार गौ की सेवा,के साथ साथ,मानव चिकित्सा सेवा,गौ के लिए धर धर से रोटी-चारा एकत्रित और दान एकत्रित करने के साथ साथ मन्दिर में समस्त देवी देवताओ के पूजन कार्य भी सम्पन्न करवाये जाते है।महासचिव रमेश लालवानी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि गौ शाला की स्थापना के अवसर पर लगभग 26 वर्ष पूर्व बीमा एवं दूध नहीं देने वाली लगभग 200 गायों को इस गौशाला में रखा गया गोधन के पीने के पानी की समस्या,बरसात व धूप से बचाव के लिए शैड की समस्या,चारे ,पानी की समस्या सहित अनेक अन्य प्रकार की समस्याओ से गौ शाला और गौ शाला के संचालक महन्त सरजूदास व उनकी टीकम जूझती रहती थी।इस अवसर पर गौशाला के दानदाता भामाशाहो को और मुख्य अतिथि अजमेर नगर निगम की महापौर अनामिका शर्मा वार्ड पार्षद कुंदन वैष्णव कोषाध्यक्ष इंदर चंद पोखरण महासचिव रमेश लालवानी ओमप्रकाश गर्ग शंभू बंसल अशोक गर्ग दीपचंद श्रेया दिलीप जी लोधा महेश जी सोमानी श्वेता जैन सावित्री बंसल एवं अन्य का श्री आनंद गोपाल गौशाला की ओर से अभिनंदन किया गया

+