जन सेवा समिति व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति ने लद्वाख को भारत का अंग बताया, अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के अनिल आडवानी व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया

अजमेर 15 अक्टूबर 2026 जन सेवा समिति,अखिल भारतीय जन कल्याण सेवा ट्रस्ट, अजयमेरू सेवा समिति,हरि ओम काॅलोनी प्रेमी समिति,श्री श्याम प्रेमी बाजार,गंज व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बयान जारी कर बताया है कि भारत सरकार की ओर से जारी बयानो में पडोसी देशो को चेताया जा रहा है कि उनके द्वारा लद्वाख के सम्बंध में किसी प्रकार की बिना प्रमाणित ठोस सबूत के बयान बाजी जारी नही की जाये।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के सचिव और अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनिल आडवानी ने बताया कि वर्तमान भारत विश्व के किसी भी देश की चेतावनी अथवा धमकी से डरने वाला नही है।सर्वधर्म समिति की श्रीमती सुनीता चैधरी और श्रीमती कुशाल जैन ने बताया कि विश्व के समस्त देशो के लोग पिछले समय में देख चुके है कि भारतीय सेना ने किस प्रकार अपनी वीरता व बहादुरी से पाकिस्तान में अन्दर धुसकर आतंकवादियो और उनके ठिकानो को समाप्त किया है।महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और रमेश लालवानी ने बताया कि भारत विश्व शान्ति और भाईचारे को कायम रखने के लिए कार्य करता है।सरदार बलबीर सिंह ,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,के.एस डेविड,तिब्बतियन गर्म वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष चो गियाल्तसेन,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल,श्रीमती सोनी राहुल,हाजी फखर काजमी, गोविन्द लालवानी,रणवीर सैनी,सरदार भजन सिंह,मोहित शर्मा एवं अन्य ने लद्वाख अथवा भारतीय सीमा में किसी भू भाग पर बुरी नजर नही रखने की बात कही है।

+