राजावीर साहिब दरबार व दुर्गा माता मन्दिर में अष्ठमी हवन व कन्या पूजन कार्यक्रम रविवार को होगा

अजमेर 15 अक्टूबर 2026 राजावीर साहिब एवं दुर्गा माता के मन्दिर दरबार में पिछले शनिवार से सिन्धी समाज के प्रमुख महन्त टहलगिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में नवरात्रा स्थापना के साथ दुर्गा अष्ठमी महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महन्त टहलगिरी गोस्वामी,सन्त प्रकाश गोस्वामी,भक्तियाणी श्रीमती रेखा गोस्वामी,श्रीमती ज्योति गोस्वामी,श्रीमती वामिका गोस्वामी,श्रीमती मीना बच्चानी, और कविता भारती के नेतृत्व में प्रतिदिन राजवीर साहिब के दरबार में माता व राजावीर साहिब की आरती,राजावीर के पंजडे,भजन कार्यक्रम नवरात्रो की स्थापना का आयोजन के साथ प्रतिदिन किये जा रहे है।लालवानी ने बताया कि महन्त के नेतृत्व में अनेक आयोजन और निरन्तर व्रत पूजन करके कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।दुर्गा अम्बे माता के नवरात्रो में सप्तमी के अवसर पर माता के जणिये के अवसर पर रात्रि जागरण का सन्त प्रकाश गोस्वामी राज गोस्वामी,श्रीमती ज्योति एवं उनकी मण्डली के द्वारा रात्रि जागरण में भजनो की प्रस्तुति, रविवार 18 अक्टूबर अष्ठमी के अवसर पर पूजन के अवसर पर दो दिवसीय रात्रि जागरण व भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।रविवार को अष्ठमी के अवसर पर हवन यज्ञ करके,कन्या भोज ,आम भण्डारे की प्रसादी का आयोजन, माता को जनेउ धारण,महाआरती और रात्रि जागरण कार्यक्रम में दुर्गा माता के भजन एवं गीत और राजावीर साहिब की आरती पंजडे और भजनो सहित राजावीर का पूजन समपन्न करवाया जायेगा।

+