श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन ने ब्यावर रोड डिवाईडरो में पौधारोपण व उनकी उचित देखरेख करवाने के सम्बंध में जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन,

अजमेर 15 अक्टूबर 2026 ब्यावर रोड से स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर में प्रवेश के मार्ग के डिवाईडरो में जिा प्रशासन के सम्बंधित विभागो के द्वारा पौधारोपण व उनकी उचित देखरख नही करवाये जाने के कारण व्यापारियों एवं अन्य नागरिको में बहुत अधिक रोष व्याप्त है।इस सम्बंध में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से सम्बधित सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन ,फ्रूट मण्डी व्यापारिक ऐसोसिएशन,सब्जी मण्डी व्यापारिक ऐसोसिएशन, नारी शाला व्यापारिक ऐसोसिएशन के पदाधिकारियो ने जिला प्रशासन के सम्बंधितों भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जिलाधीश लोक बंधु,नगर निगम के आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गौरव बडानिया, अजमेर विकास प्राधिकारण की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार को इस सम्बंध में ज्ञापन देकर समुचित क्षेत्र में पौधारोपण करवाने और इन पौधे की उचित देखरेख की मांग की गई है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष और सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित शर्मा और महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी, रामपाल सेन,सरदार भजनसिंह, पंकज भाई,हुकम सिंह पटेल आदि ने बताया कि सुभाष नगर के व्यापारियो ने अपने स्तर पर पानी के टैकरों का प्रबंध करते हुए पौधे में पानी प्रदान किया है।नारी शाला के सरदार भजन सिंह और महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सब्जी व फ्रूट मण्डी के बाहर डिवाईडरो में लगभग आधे आधे किलोमीटर तक कोई पौधे नही है।व्यापारियो ने उचित कार्यवाही की मांग की है।

+