सहारा इण्डिया संधर्ष समिति द्वारा श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से पीडितो के समर्थन व सहयोग की मांग,व्यापारिक महासंघ द्वारा समर्थन प्रदान कर राष्ट्रपति ,प्रधान मंत्री, वित्तमंत्री से समाधान करवाने की मांग
अजमेर 15 अक्टूबर 2026 सहारा इण्डिया से आर्थिक रूप से पीडित लोगो,कर्मचारियो और ऐजेन्टो की संधर्ष समिति के प्रमुखो चन्द्र शेखर चैधरी,हुसैन अहमद, दीपक भाई एवं अन्य के द्वारा श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यालय सचिव गोविन्द लालवानी के कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित में पत्र प्रदान उनके द्वारा सहारा इण्डिया कम्पनी में लाखो लोगो के द्वारा जमा करवाई गई रकम को ब्याज सहित दिलवाने में महासंघ का सहयोग करनी की अपील की।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,कार्यालय सचिव गोविन्द लालवानी,राधाकिशन दौलतानी,कमल कुमार आदि ने सहारा इण्डिया कम्पनी से पीडितो की संधर्ष समिति को उनके द्वारा संधर्ष 27 अक्टूबर को आयोजित एक दिवसीय धरने में समर्थन एवं सहयोग करने की अपील की।सहारा इण्डिया के पीडितो की संधर्ष समिति के दल ने महासंघ के पदाधिकारियों को लिखित में जानकारी प्रदान की है कि अखिल भारतीय स्तर पर लगभग 13 करोड लोगो की लगभग 09 लाख करोड रूप्ये की राशि सहारा-सेबी विवाद के कारण पिछले लगभग 08 वर्षाे से रूका हुआ है।प्रतिनिधी मण्डल ने महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि लगभग 15 लाख फील्ड कर्मचारियों का रोजगार,प्रोवीडेन्ड फण्ड पीएफ, जमा रकम और टीडीएस की रकम अटकी पडी है।उन्होने लिखित पत्र में यह भी बताया है कि अजमेर जिलो की जनता का भी लगभग 2500 करोड रूपये सहारा इण्डिया में अटका हुआ है।महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल को पीडितों ने बताया कि इतनी बडी रकम अजमेर में आने पर अजमेर के व्यापार व रोजगार को पंख लगेंगे।महासंघ के पदाधिकारियो द्वारा संधष्र समिति द्वारा आयोजित आगामी 27 अक्टूबर को धरने में समर्थन का आश्वासन प्रदान किया गया है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महासंघ द्वारा राष्ट्रपति दा्रेपदी मुर्मू ,प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी,वित मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य सम्बंधितो से सहारा कम्पनी के पीडितो की समस्या समाधान करवाने की मांग के साथ ही उनके आन्दोलन को समर्थन प्रदान किया है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 October 2026
- Total Views:- 83
