श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ का निर्णय त्यौहारी सीजन में बाजारों में नही करेंगे अस्थाई अतिक्रमण
अजमेर 15 अक्टूबर 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो का कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में निर्णय लिया गया है कि त्यौहारी सीजन में बाजारांे में अतिक्रमण नही करने के लिए बाजारो के महासंघ के प्रतिनिधियो को अपने अपने बाजारो में सदस्य व्यापारियो के प्रतिष्ठानों के बाहर टेन्ट नही लगवाने,अपन विक्रय की सामग्री को अपने प्रतिष्ठानो के बाहर नही रखने,गुणवक्ता पूर्ण सामग्री के विक्रय करने,पूर्ण तोल व वाजिब दाम पर ही अपनी सामग्री विक्रय करने के लिए महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,महेन्द्र बंसल,वैशाली नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मूलचन्दानी,श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के अध्यक्ष मानमल गोयल,महासचिव गोविन्द लालवानी,रावण की बगीची उसर गेट के अध्यक्ष आशीष शर्मा, सरदार जगजीत सिंह छाबडा, बिमला मार्केट के अध्यक्ष रमेश मूरजानी,स्टेशव रोड के बंटी भार्गव,लोढा मार्केट के जगदीश मूलचन्दानी,सुभाष नगर ब्यावर राडे के अध्यक्ष मोहित शर्मा,फ्रूट मण्डी के अध्यक्ष हीरानन्द विजरानी,उपाध्यक्ष दिलीप मानवानी,अजय नगर के अध्यक्ष मनोहर पारवानी,नया बाजार की श्रीमती कुशाल जैन,पंचोली चैराहे के अध्यक्ष घनश्याम पंचोली,नारी शाला के अध्यक्ष चेतन सैनी,न्यू नला बाजार के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद,खजाना गली के अध्यक्ष चन्द ्रप्रकाश सोनी,महासचिव परवेश जोशी,खाई लैण्ड मार्केट विकास समिति के अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल,सचिव प्रदीप अग्रवाल,पुलिस लाईन्स के अध्यक्ष रणवीर सैनी,कचहरी रोड के उपाध्यक्ष मनजीत सिंह सलूजा,देवेन्द्र जादम,डिग्गी बाजार के अध्यक्ष विजय गोयल,सत्यनारायण गोयल,गर्म वस्त्र विक्रेता ऐसोसिएशन के अध्यक्ष चो गियाल्तसेन,लक्ष्मी चैक व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश सोनी,अनिल सोनी,देहली गेट के शराफत हुसैन घोसी,भेंसा काम्प्लेक्स के अध्यक्ष किशन पारीक,फूल मण्डी के अध्यक्ष पूनम चन्द मारोठिया आदि से महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने सबसे अपील की है कि अपने अपने क्षेत्र में ग्राहकों की सुविधा व शहर को स्वच्छ व स्मार्ट बनाने में मिटटी की सामग्री व प्रदूषण मुक्त सामग्री व ग्रीन पटाखो का ही विक्रय करें और खरीददारी भी प्रदूषण मुक्त सामग्री की ही करे।संस्थापक व महासचिव को व्यापारियो ने बताया कि उनकी करोडो की लाखत वाली दुकानो के आगे ठेले वाले,आटो वाले,थडीवाले खानाबदोश एवं अन्य प्रकार के लोगो को जिला प्रशासन ओर नगर निगम व यातायात पुलिस को हटवाने के प्रबंध करवाने आवश्यक है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 16 October 2026
- Total Views:- 50
