श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने ज्योतिबा फूले शोभायात्रा में आध्यात्मिक साहितय निःशुल्क वितरण किया

अजमेर 12 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में महात्मा ज्योति बा फूले की शोभायात्रा में राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य का वितरण किया गया।इस अवसर पर पुलिस लाईन्स व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सैनी का महात्मा ज्योतिबा फूले के भेष में झांकी के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,सब्जी मण्डी के चान्दमल जादम,महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,भैंसा काम्प्लेक्स के अध्यक्ष किशन पारीक,आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली,नानकराम सहित अन्य ने निःशुल्क साहित्य प्रदान करके अभिनन्दन किया गया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष और पुलिस लाईन्स व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सैनी और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने सबका अभिनन्दन किया। अभिनन्दन किया।

+