अजमेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से 4 कदम दूर,कांग्रेस 37 वार्डों में जीती, भाजपा को 32 और निर्दलीयों को 11 वार्डों में मिली जीत; बहुमत का आंकड़ा 41

अजमेर। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के चुनाव के पूर्ण परिणाम सामने आ गए हैं। मतगणना में कांग्रेस ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 वार्डों में जीत दर्ज की है और सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। हालांकि कांग्रेस बहुमत के लिए जरूरी 41 वार्डों के आंकड़े से 4 सीट दूर रह गई। वहीं भाजपा ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 11 वार्डों में बाजी मारी है। अब नगर निगम में बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। ऐसे में 11 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। महापौर चुनाव से पहले निर्दलीयों को साधने के लिए दोनों प्रमुख दलों की सक्रियता बढ़ना तय माना जा रहा है। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों का परिणाम: 🔴 कांग्रेस – 37 🟠 भाजपा – 32 ⚪ निर्दलीय – 11 बहुमत का आंकड़ा – 41

+