स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एडवोकेट विनोबा भावे भूदान आन्दोलन के जनक के रूप में माने जाते हैःमूरजानी
अजमेर 11 सितम्बर 2026 जन सेवा समिति अजमेर,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ,अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के सर्वधर्म पदाधिकारियांे द्वारा गंज स्थित श्री श्याम प्रेमी बाजार में जन सेवा समिति के कार्यालय में भूदान आन्दोलन के जनक आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयन्ति के अवसर पर नमन किया औरy उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।जन सेवा समिति के कार्यालय सचिव गोविन्द लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि विनोबा भावे को महात्मा गांधी का उतराधिकारी माना जाता है साथ उनको भारत के राष्ट्रीय शिक्षक के रूप में भी जाना जाता है।जन सेवा समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि विनोभा भावे का पूरा नाम विनायक नरहरी विनोबा भावे था।उनका जन्म 11 सितम्बर 1895 को पेन में हुआ था और निधन 18 नवम्बर 1982 में पनवार में हुआ था।लालवानी ने बताया कि विनोबा भावे विख्यात वकील भी थे।विनोबा भावे की जयन्ति के अवसर पर उनको नमम करने वालों में जन सेवा समिति के उपाध्यक्ष शराफत हुसैन,अनवर हुसैन घोसी,आल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष बद्वरूद्वीन कुरेशी,गोविन्द लालवानी,रमेश लालवानी,राधाकिशन दौलतानी,सुरेश तम्बोली, पुखराज जंगम सहित अन्य ने आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयन्ति के अवसर पर नमन किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 12 September 2026
- Total Views:- 57
