महाबोद्वि बौठ मठठ गौतम नगर में हिन्दी दिवस पर रविवार को वैचारिक गोष्ठी का आयोजन
अजमेर 11 सितम्बर 2026 गैर हिन्दी मातृ भाषा वाले लोगो का हिन्दी भाषा के विकास में योगदान विषय पर महाबोद्वि बौठ मठठ गौतम नगर में हिन्दी दिवस के अवसर पर आगामी 13 सितम्बर रविवार को प्रातः काल 10 बजे से महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख सर्वधर्म के प्रतिनिधियो के माध्यम से दीप प्रज्जवलित करने के पश्चात गुरू एस एन गोयनका के प्रश्नोतरी प्रवचनो के कार्यक्रम के पश्चात वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।बौद्व मठठ की सचिव शिक्षाविद्व श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल नेे जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि वैचारिक गोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी होंगे।अध्यक्षता अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल सुमन छाबडा करेंगे।उपरोक्त वैचारिक गोष्ठी के अवसर पर छात्र छात्राओ हेतु निबंध प्रतियोगिता और टिप्पण लेखन का भी आयोजन किया जायेगा।उपरोक्त वैचारिक गोष्ठी के आयोजन हेतु अध्यक्ष गुणवन्त राहुल की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती सोनी गुणवन्त,सुश्री कीर्तिका ,सुश्री प्रेरणा,सुमन गौड,ममता धनेरिया आदि को कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रदान की गई।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 12 September 2026
- Total Views:- 62
