गुरूद्वारा श्री रामदास सत्संग सभा रामगंज के रागी जत्थे के गुरूविन्दर सिंह द्वारा सुखमनी साहिब पाठ,हरि ओम काॅलोनी चन्द्रवरदाई नगर क्षेत्र में अनेक श्रद्वालुओ ने लिया सुखमनी श्रवण का लाभ
अजमेर 11 सितम्बर 2026 गुरूद्वारा गुरू श्री रामदास सत्संग सभा रामगंज के रागी जत्थे के सरदार गुरूविन्दर सिंह के माध्यम से हरि ओम काॅलोनी विकास समिति पंजीकृत चन्द्रवरदाई क्षेत्र में सात दिवसीय सुखमनी साहिब के पाठ का और श्रीमद्व भागवत गीता के पाठ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती कविता वधावानी हरि ओम काॅलोनी पांच डी और श्रीमती काजल जेठवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि सुखमनी साहिब का पाठ का श्रवण करवाते हुए बताया कि सुखमनी के पाठ का परिवार सहित श्रवण करने और सुख्मनी की शिक्षाओं के अनुसार आचरण करने से मानव रूपी नैया आसानी से संसार रूपी सागर से आसानी से पार हो जाती हैं।पाठ का आयोजन बुधवार 16 सितम्बर तक सात दिवसीय आयोजन किया जायेगा।काजल जेठवानी ने बताया कि हम सबको इस आयोजन का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिये।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि श्रीमद भागवत गीता में वर्णित करम पर आधारित विश्व रचि राखा जो जस कीन्हा सो तस फल चाखा को सृष्टि के रचियत मालिक ने बनाया हुआ है।हम सब प्राणी कर्म पर आधारित जीवन जीते हैं।हम परमात्मा की शक्ति को भगवान,अल्लाह ,वाहेगरू,रब,गाॅड,रहबर,खुदा,मालिक किसी भी नाम से पुकार सकते है परन्तु संसार को संचालित करने वाली वह रब एक ही शकित है।परमात्मा एक ही अविनाशी और स्थाई रहने वाली ताकत है।इस अवसर पर श्रीमती कविता वाधवानी,श्रीमती काजल जेठवानी,श्रीमती हेमा,श्रीमती जसोता लालवानी,श्रीमतीभूमि,श्रीमती देवी टहलियानी,श्रीमती देवकी लखानी,श्रीमती मोहिनी,श्रीमती नीतू बंगाली,श्रीमती कमला,श्रीमती विद्या,श्रीमती माया,श्रीमती ज्योति जेठवानी सहित हरि ओम काॅलोनी विकास समिति क्षेत्र की अनेक पदाधिकारी सम्मलित थे।पल्लव प्रार्थना आराधना के पश्चात कार्यक्रम का समापन्न किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 12 September 2026
- Total Views:- 34
